Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : गौरव कुमार

August 17, 2026

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : गौरव कुमार

Stance on Vande Mataram is unfortunate : शिमला। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने वंदे मातरम् के लिए कांग्रेस के रवैये पर तीखा हमला बोला और कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की अमर पहचान है।

गौरव कुमार ने कहा कि आखिर कांग्रेस को वंदे मातरम् से इतनी तकलीफ क्यों है? जिस राष्ट्रगीत को गाते हुए देश के असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर कांग्रेस का रवैया देश की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे पवित्र राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सामने आया घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व को इस पूरे मामले पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

गौरव कुमार ने कहा कि आज पूरा देश वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगीत के गौरव और इतिहास को नमन कर रहा है। ऐसे पावन अवसर पर 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान सामने आया घटनाक्रम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गायन के दौरान इशारों के माध्यम से वंदे मातरम् को रोकने का प्रयास देश की भावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ है। गौरव कुमार ने कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम् के प्रति रवैया कोई नया नहीं है। आजादी के दौर से ही कांग्रेस के भीतर वंदे मातरम् को लेकर विवाद और आपत्तियों का इतिहास रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें