Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

August 18, 2026

Weather Update: दिल्ली से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

Weather Update 18 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार, 18 अगस्त को दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
IMD के अनुमान के अनुसार 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में व्यापक बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: सिंह और तुला राशि वालों को होगा लाभ, कर्क-धनु वालों को करना पड़ेगा तनाव का सामना तनाव

 

यूपी में कई दिनों तक बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में भी मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त को बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 23 अगस्त तक बारिश का दौर बना रह सकता है। लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है।

बिहार, झारखंड और बंगाल में भी सक्रिय मानसून
पूर्वी भारत में मानसून की गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। बिहार और झारखंड में 17 से 19 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिम बंगाल तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 18 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर, मंडला, सिवनी, शहडोल और उमरिया जैसे इलाकों में लगातार बारिश से निचले क्षेत्रों में पानी भरने का खतरा बढ़ सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ी चिंता
उत्तराखंड में 18 से 23 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 17 से 23 अगस्त तक राज्य में गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां भी हो सकती हैं। नैनीताल, पौड़ी, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का दौर रहने की संभावना जताई गई है। हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें