Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजियाबाद के होटल में मिला महिला हेड कांस्टेबल का फंदे से लटका शव

August 29, 2026

गाजियाबाद के होटल में मिला महिला हेड कांस्टेबल का फंदे से लटका शव

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मसूरी क्षेत्र की रहने वाली अदिति (30) दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। पुलिस के मुताबिक, अदिति 15 अगस्त की रात को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित होटल में रुकी थी।

पुलिस ने बताया कि अगले दिन रविवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम ने होटल कर्मचारियों से दूसरी चाबी लेकर कमरे का दरवाजा खुलवाया।

सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। सक्सेना ने बताया कि अगर परिवार की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें