Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, 15 मिनट में 100 से ज्यादा मोबाइल चोरी

August 18, 2026

लुधियाना में चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, 15 मिनट में 100 से ज्यादा मोबाइल चोरी

लुधियाना: शहर के कुमार मंडी में मौजूद एक ग्लास मोबाइल शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी की। चोर सुबह करीब 4:05 बजे शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सिर्फ 15 मिनट के अंदर 100 से ज़्यादा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में चोर दुकान में घुसते और मोबाइल फोन समेटते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने सैमसंग और वीवो कंपनी के करीब 100 मोबाइल फोन चुरा लिए।

दुकान मालिक के मुताबिक, चोरी से उन्हें करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल, पुलिस मौके पर जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें