Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi सैमीकॉन इंडिया का करेंगे उद्घाटन; वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ होगी गोलमेज बैठक

August 19, 2026

PM Modi सैमीकॉन इंडिया का करेंगे उद्घाटन; वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ होगी गोलमेज बैठक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया-2026 के 5वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में वैश्विक सैमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख, सरकारी अधिकारी, राज्यों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के विशेषज्ञों के एक मंच पर आने की उम्मीद है। 3 दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स : बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है। इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के 17 सितंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन करने का प्रस्ताव है। हमारा मानना है कि यह कार्यक्रम एक बार फिर सैमीकंडक्टर क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराएगा।’

यह आयोजन ऐसे समय हो रहा है जब इंडिया सैमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) और सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयासों में तेजी आ रही है। कार्यक्रम में जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी और नीदरलैंड समेत कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सैमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा और महत्वपूर्ण खनिजों की मजबूत आपूर्ति शृंखला के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की अगुवाई कर रहे अमरीका की भी इसमें भागीदारी होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें