Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अस्पताल में चाकू से हमला करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

August 18, 2026

अस्पताल में चाकू से हमला करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कैथल : जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दो युवकों पर चाकू और पेचकस से जानलेवा हमला करने के मामले में कैथल पुलिस ने वारदात के करीब 16 घंटे बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कैथल लाते समय असंध रोड पर मंडवाल माइनर के पास आरोपी ने पुलिस टीम से सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव क्योडक़ निवासी गोविंद के रूप में हुई है। सोमवार को गोविंद अपने साथी के साथ जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा था। दोनों ने वहां दो युवकों पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इस मामले में सीआईए-1 और एसडीयू की टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोविंद को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें