Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan vs England Test:पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले बोले रूट, ‘टेस्ट खेलने का कोई एक तरीका नहीं’

August 19, 2026

Pakistan vs England Test:पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले बोले रूट, ‘टेस्ट खेलने का कोई एक तरीका नहीं’

Pakistan vs England Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से लीड्स में शुरू हो रहा है। जो रूट इस सीरीज से दूसरी बार बतौर कप्तान अपने सफर का आगाज कर रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में पिछले कुछ समय में गिरावट आई है। उसमें सुधार का दबाव रूट पर निश्चित रूप से होगा।

बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुमल के कप्तान और कोच वाली जोड़ी का सफर खत्म हो चुका है। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लैंड अपने खेल के अंदाज में बदलाव करती है या नहीं।

लीड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टीम के खेलने के अंदाज पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। छोटी-छोटी चीजें ही बड़ा बदलाव ला सकती हैं। मुझे लगता है कि यह उन अच्छी चीजों को बनाए रखने के बारे में है जो हम कुछ समय से कर रहे हैं, वो चीजें जो बेन (स्टोक्स) और बाज (मैकुलम) ने लंबे समय तक बनाई हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई एक तरीका है।”

ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/sports/hockey-world-cup-india-vs-pakistan/

उन्होंने कहा, “आपको एडजस्ट करने लायक होना होगा और सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा। पांच दिनों तक यह कभी एक जैसा नहीं रहता, अलग-अलग चुनौतियां होती हैं और आपको पूरे समय उतार-चढ़ाव के साथ एडजस्ट करना होता है।”

रूट ने कहा, “मैंने जब पहली बार कप्तानी संभाली थी, तब की तुलना में मैं एक अलग खिलाड़ी और इंसान हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, अनोखी जगह पर हूं, जहां मुझे पीछे मुड़कर देखने के लिए 60 से ज्यादा मैचों का अनुभव है। कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं बदलना चाहूंगा और थोड़ा अलग तरीके से करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे पास एक कदम पीछे हटने, एक अलग माहौल, अलग कोच, अलग कप्तान के साथ खेलने और गेम को एक अलग नजरिए से देखने का समय था। कई मायनों में मैं किसी भी दूसरे इंग्लैंड कप्तान जितना ही तैयार महसूस करता हूं जो पहले रहा हो, और इतना अनुभव होना बहुत कीमती है।”
35 साल के रूट पूर्व में 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें