
Power supply in Khanna will be strengthened : लुधियाना। पंजाब के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में करीब 55 लाख रुपये की लागत से 66 KV ग्रिड के आधुनिकीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। नए ब्रेकर, कैपेसिटर बैंक और बस कपलर से शहर व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और वोल्टेज में सुधार होगा। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है और आने वाले समय में 30-35 नए 200 KVA ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस अपग्रेडेशन का फायदा कई इलाकों को मिलेगा, जिनमें करनाैल सिंह रोड, GTB मार्केट, सुभाष बाजार, पुरानी सरन, शिवाला मंदिर, गोलू मार्केट, चंदला मार्केट, फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्रीन एन्क्लेव, न्यू खन्ना सिटी, बुल्लेपुर, प्रिस्टीन मॉल रोड और अमलोह रोड शामिल हैं। इसी तरह, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, SSP ऑफिस, सिविल हॉस्पिटल और SDM ऑफिस को भी अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिलेगी। सलाना AP फीडर के तहत आने वाले विभिन्न इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
बिजली मंत्री ने कहा कि खन्ना शहर में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए कई जगहों पर पुराने 100 KVA ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड करके 200 KVA का किया गया है, जबकि कई जगहों पर नए 200 KVA ट्रांसफॉर्मर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा, खन्ना से सटे गांवों में 12 नए 100 KVA ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इन कार्यों की कुल लागत लगभग 87.08 लाख रुपये आई है। सौंद ने कहा कि आने वाले समय में खन्ना शहर में 30 से 35 और नए 200 KVA ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, खन्ना मंडल के गांवों में 125 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मकसद लोगों को बिना रुकावट और अच्छी गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति देना है और इसके लिए बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...