Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSP जालंधर ग्रामीण ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

August 20, 2026

SSP जालंधर ग्रामीण ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

जालंधर: थाना लोहियां के अंतर्गत गांव मेहराजवाला में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल की पहल पर हुए इस कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों को नशे के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विरक, डीएसपी शाहकोट सरवण सिंह बल्ल, बाबा परगट नाथ जी हरिपुर, संत अमरीक सिंह जी खुखरैन समेत कई धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में गांव के लोगों और युवाओं सहित करीब 350 लोगों ने हिस्सा लिया।

नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत

एसएसपी हरविंदर सिंह विरक ने कहा कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई काफी नहीं है। पुलिस और प्रशासन के साथ धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को भी मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल, शिक्षा, रोजगार तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे की बुराई से बचाना सभी की जिम्मेदारी है।

नशा तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील

एसएसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि अगर उनके आसपास नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई गतिविधि सामने आती है तो इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना मिलने पर नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, गांव मेहराजवाला के लोगों और युवाओं ने नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लोगों को अभियान से जोड़ने के प्रयासों की भी सराहना की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें