
Historical narrative in Khamarda for the first time : कुल्लू। बंजार उपमंडल की खाबल पंचायत के मूल स्थान खमारडा में भगवान अनंत बालू नाग के आदेशानुसार 25 से 31 अगस्त तक ऐतिहासिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
कथा प्रवक्ता आचार्य नवीन चंद्र गौतम होंगे। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 25 अगस्त को 101 से अधिक महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा से होगा। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के कारकून, भजन मंडलियां, श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत का आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है और यह आयोजन एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी लोग भगवान बालू नाग की आज्ञा होने इस धार्मिक आयोजन को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन 25 अगस्त से 31 अगस्त तक उक्त स्थान में होगा और इस मौके पर भगवान अनंत वालूनाग माता पंचालिका का तथा शंकर भगवान सराजी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहेंगे। लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसी के साथ श्रीमद् भागवत का बाचन आचार्य नवीन चंद्र गौतम अपने मुखारविंद से करेंगे।
यज्ञ अनुष्ठान 25 तारीख को 101 से अधिक महिलाओं के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा। भागवत का स्वागत होने के पश्चात भगवान का गुणगान तथा भागवत का कथा श्री गणेश होगा और रात्रि संकीर्तन के लिए अलग-अलग भजन मंडलीय भी भगवान का गुणगान करेंगी लोगों का कहना है कि इस कार्यक्रम में कई क्षेत्रों की श्रोता एवं लोक उपस्थित रहेंगे। इनका कहना है कि इसी के साथ क्षेत्र के अन्य देवी देवताओं के कारकून तथा बुद्धिजीवी उपस्थित होंगे। इस भव्य एवं धार्मिक आयोजन में देवता वरुण देव विशेष रूप से उपस्थित होकर के आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस आयोजन को लेकर के सभी लोगों की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...