Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors 1 सितंबर से वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ौतरी

August 22, 2026

Tata Motors 1 सितंबर से वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ौतरी

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपए तक की बढ़ौतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ौतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। बयान के अनुसार, टीएमपीवी अब भी इस बढ़ौतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है। टीएमपीवी के खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी शामिल है। इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपए से 31 लाख रुपए के बीच है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें