Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने में देरी को लेकर अमित शाह ने ममता पर निशाना साधा

August 22, 2026

भारत-बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने में देरी को लेकर अमित शाह ने ममता पर निशाना साधा

सिलीगुड़ी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित होगा और न ही भारत। शाह ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद उन्होंने (बनर्जी ने) राज्य में भारत-बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं कराई।

शाह ने उत्तर बंगाल के अपने दौरे के दूसरे दिन सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में ममता पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, मैंने सीमा पर बीएसएफ की ओर से बाड़ लगाए जाने के लिए ममता बनर्जी से जमीन मुहैया कराने को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया।

मैं सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1,129 एकड़ जमीन की मांग 2014 से कर रहा था। राज्य में (मुख्यमंत्री) शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद ही हमें यह जमीन मिली। शाह ने कहा कि राज्य के किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने एसएसबी या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया।

उन्होंने मंच पर उनके साथ मौजूद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को यह चलन तोड़ने के लिए बधाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें