Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा बस स्टैंड के पीछे अज्ञात व्यक्तिओं ने तेजधार हथियार से की कंडक्टर की हत्या

August 24, 2026

बठिंडा बस स्टैंड के पीछे अज्ञात व्यक्तिओं ने तेजधार हथियार से की कंडक्टर की हत्या

बठिंडा: बठिंडा के बस स्टैंड के पीछे एक बस कंडक्टर की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां के तौर पर हुई है। वहीं घटना की जांच करने सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।

प्राइवेट बस ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि उसके साथ बस पर बलजिंदर सिंह बतौर कंडक्टर काम करता था। रविवार शाम साढ़े सात बजे वो बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने अपने गांव की तरफ रवाना हुए थे।

बस चालक ने बताया कि शाम करीब पौने आठ बजे उसको फोन आया कि तुम्हारा कंडक्टर बस स्टैंड पीछे खोखे के पास घायल अवस्था में गिरा हुआ है। चालक ने बताया कि वो अपने अन्य साथियों समेत जब बस स्टैंड पहुंचा तो उन्होंने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर बलजिंदर को मृतक ऐलान कर दिया गया। सीसीटीवी में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है, जिन्होंने बलजिंदर को किरच मारकर उसकी हत्या करके फरार हो गए।

थाना कोतवाली के एस एच ओ यादविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आस पास क़े सीसीटीवी फूटेज को चैक किया जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सकें। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तिओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

📍 Location: Bathinda

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें