
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी बढ़ गई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। भारी बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा और दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया।
सोमवार सुबह से दिल्ली के साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलीं। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को लंबे समय से महसूस हो रही उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि, बारिश तेज होने के साथ ही कई जगहों पर पानी जमा हो गया।
#WATCH | Heavy downpour in Delhi triggers severe waterlogging in a residential area of Durga Vihar locality pic.twitter.com/lpOTwV2LrP
— ANI (@ANI) August 24, 2026
बारिश के कारण दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। जलभराव वाले इलाकों में वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई जगह लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए पुलों और फ्लाईओवर के नीचे खड़े दिखाई दिए।
🌧️🚨 Delhi Weather Update
Delhi-NCR is getting hammered by heavy rain today, with thunderstorms, lightning and waterlogging reported across parts of the region.
If you’re stepping out, stay safe and expect traffic delays. 🚗🌧️#DelhiWeather #DelhiRains #Delhi #WeatherUpdate pic.twitter.com/LydfC4qZT2
— Siya (@SiyaVibe) August 24, 2026
खराब मौसम का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ा। बारिश और खराब मौसम के कारण 14 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसके अलावा 100 से ज्यादा उड़ानों के देरी से चलने की भी जानकारी सामने आई है। एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
#WATCH | Delhi | One carriageway jammed with traffic at ITO as the city receives heavy rainfall today. pic.twitter.com/0BDWeOtKvO
— ANI (@ANI) August 24, 2026
गुरुग्राम में भी भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के आसपास जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी से भरी सड़कों से दोपहिया और अन्य वाहन गुजरते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति देखते हुए यात्रा करने और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व फ्लाइट की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...