Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 सितंबर से सेवा केंद्र कर्मचारियों का पंजाब स्तरीय संघर्ष

August 28, 2026

15 सितंबर से सेवा केंद्र कर्मचारियों का पंजाब स्तरीय संघर्ष

Punjab level workers’ protest from 15th : मोगा। लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से सेवा केंद्र कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब ने श्रम विभाग और सरकार को चेतावनी दी है कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 15 सितंबर 2026 से पूरे पंजाब में संघर्ष शुरू किया जाएगा। संघर्ष के पहले चरण में मोहाली के फेस-10 स्थित कीर्ति भवन से बड़ा रोष मार्च निकाला जाएगा।

यूनियन प्रतिनिधि आज फेस-10 स्थित कीर्ति भवन में श्रम विभाग के समक्ष पेश हुए और अपनी मांगों को लेकर विभाग को ज्ञापन दिया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पहले सौंपे गए मांग पत्र पर अब तक कोई ठोस एवं ईमानदार कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। नेताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ पहले हुई बैठकों का भी अभी तक कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है। मांगों को लेकर लगातार टालमटोल की नीति अपनाए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। यूनियन ने सरकार और विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पत्र पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो 15 सितंबर से पूरे पंजाब में व्यापक संघर्ष शुरू किया जाएगा।

संघर्ष के पहले चरण में फेस-10 स्थित कीर्ति भवन, मोहाली में बड़े स्तर पर रोष मार्च निकाला जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संघर्ष के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी होती है या कोई अप्रिय स्थिति पैदा होती है तो इसकी जिम्मेदारी श्रम विभाग और पंजाब सरकार की होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें