Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी के स्नोबाउंड क्षेत्रों में स्व-जनगणना जारी, 31 अगस्त तक ऑनलाइन मौका

August 25, 2026

मंडी के स्नोबाउंड क्षेत्रों में स्व-जनगणना जारी, 31 अगस्त तक ऑनलाइन मौका

 

मंडी: जनगणना-2027 के तहत मंडी जिले के बर्फबारी से प्रभावित स्नोबाउंड क्षेत्रों में स्व-जनगणना की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित क्षेत्रों के निवासी 31 अगस्त 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार, स्व-जनगणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक एन्यूमरेटर घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार से जरूरी विवरण एकत्र किए जाएंगे और जनगणना से जुड़ी प्रक्रिया को निर्धारित तरीके से पूरा किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने स्नोबाउंड क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन स्व-जनगणना पूरी करें। उन्होंने लोगों से जनगणना कार्य के लिए घरों पर पहुंचने वाले एन्यूमरेटरों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। लोगों के सहयोग से जिले में जनगणना का कार्य समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें