Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में 27 अगस्त को कर्मचारी-पेंशनर्स की विशाल रैली

August 25, 2026

मोगा में 27 अगस्त को कर्मचारी-पेंशनर्स की विशाल रैली

Rally of employees and pensioners on the 27th : मोगा। कर्मचारी एवं पेंशनर्स साझा फ्रंट की ओर से 27 अगस्त को सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय के सामने विशाल रैली आयोजित की जाएगी। जिलेभर से कर्मचारी और पेंशनर्स इसमें शामिल होकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

साझा फ्रंट के नेताओं ने बताया कि 27 अगस्त को सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय मोगा के सामने विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स शामिल होकर सरकार के प्रति अपने रोष एवं नाराजगी का इजहार करेंगे। इस दौरान कर्मचारी एवं पेंशनर्स सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। नेताओं ने जिले के सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में जगदीश सिंह चहल, दिग्विजय शर्मा, सुरजीत सिंह गगड़ा, बलौर सिंह घाली, राजिंदर सिंह रियाड़, कुलवीर सिंह ढिल्लों, गुरजंट सिंह कोकरी, गुरमेल सिंह नाहर, कुलदीप सिंह, सुखमंदर सिंह, प्रेम कुमार, जग रूप सिंह पीएसपीसीएल, भूपिंदर सिंह सेखों, राम किशन, गुरप्रीत सिंह, राजदीप सिंह, कमलजीत सिंह, तेजिंदर पाल सिंह अध्यापक दल, कुलविंदर सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सुरिंदर राम कुस्सा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि 27 अगस्त की रैली में कर्मचारी और पेंशनर्स बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार के समक्ष अपना रोष दर्ज करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें