Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

BPSC परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हिंसक प्रदर्शन; पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

August 26, 2026

BPSC परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हिंसक प्रदर्शन; पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में हजारों विद्यार्थियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच कई स्थानों पर झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने लाठीचार्ज और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन में शामिल अधिकांश अभ्यर्थी अगले महीने होने वाली बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) में शामिल होने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बजाय एक ही चरण में कराई जाए। कुछ अभ्यर्थियों ने इस वर्ष आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए उसे रद्द करने की भी मांग की।

गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च में स्टूडैंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डैमोक्रेटिक यूथ फैडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) सहित कई वामपंथी छात्र एवं युवा संगठनों के कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जद (यू) कार्यालय के निकट जेपी गोलंबर पर पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें