Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, सड़क किनारे खड़ी महिला-बच्ची को मारी टक्कर, चालक फरार

August 26, 2026

जालंधर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, सड़क किनारे खड़ी महिला-बच्ची को मारी टक्कर, चालक फरार

जालंधर: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने के लिए मार्केट आई हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार वहां से गुजर रही थी, जबकि उसके पीछे एक फॉर्च्यूनर कार भी आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी उनकी बहू व एक बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बहू और बच्ची दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से मुस्लिम कॉलोनी में कार की चपेट में आने से महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें