Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व एसएचओ की रील्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

August 26, 2026

पूर्व एसएचओ की रील्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Demand for probe against former SHO : जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-5 के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ सेवा आचरण नियमों और मोटर वाहन अधिनियम के कथित उल्लंघन को लेकर विभागीय जांच की मांग उठी है। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंगद दत्ता ने पंजाब सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजकर सोशल मीडिया पर वर्दी में अपलोड की गई वीडियो-रील्स और एक वाहन के शीशों पर लगी कथित अवैध काली फिल्म की जांच की मांग की है।

दत्ता ने इसे पुलिसकर्मियों के लिए जारी डीजीपी के निर्देशों का कथित उल्लंघन बताते हुए वायरल वीडियो की औपचारिक जांच कराने की मांग की है।शिकायत में वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी नंबर PB-08-FQ-5070 के शीशों पर लगी कथित अवैध काली फिल्म की भी जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे हैं। अंगद दत्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों, खासकर एसएचओ जैसे जिम्मेदार पदों पर तैनात कर्मियों से उच्च स्तर का अनुशासन और कानून के पालन की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने मांग की कि आरोप सही पाए जाने पर अधिकारी की वर्तमान तैनाती या पद की परवाह किए बिना नियमों के तहत उचित प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें