Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षाबंधन पर लुधियाना स्वास्थ्य विभाग सख्त, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी जारी

August 26, 2026

रक्षाबंधन पर लुधियाना स्वास्थ्य विभाग सख्त, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी जारी

लुधियाना: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर लुधियाना के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लुधियाना स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है।

मिठाई की दुकानों पर विभाग की नजर

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार कथित तौर पर मिलावटी या अस्वच्छ तरीके से तैयार की गई मिठाइयां बेच सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों पर लगातार नजर रख रहा है और अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण किया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी आशीष चावला ने बताया कि जुलाई महीने तक विभाग की टीमों ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 54 खाद्य सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है और विभाग की ओर से आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अगर किसी स्थान से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता या साफ-सफाई को लेकर शिकायत मिलती है, तो विभाग की ओर से उस पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य सामग्री तैयार करने या बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने हाल ही में की गई एक रेड का भी जिक्र करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की जांच और सख्त की जा रही है।

सस्ते के चक्कर में स्वास्थ्य से समझौता न करें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि केवल कम कीमत देखकर मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री न खरीदें। ग्राहकों को सामान की गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्माण की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए। विभाग का कहना है कि थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में ऐसी चीजें खरीदना उचित नहीं है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें