
Emphasis on permanent solution of animal problem : कुल्लू। लावारिश पशुओं की समस्या के प्रभावी और स्थायी समाधान को लेकर सरकाघाट में उपमंडलीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में नए गौसदनों के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने, बेसहारा पशुओं की पहचान और आवारा कुत्तों के टीकाकरण को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष लाल चंद, पार्षदों तथा क्षेत्र के गौसदनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संबंधित विभागों ने बेसहारा पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। एसडीएम राजेन्द्र कुमार गौतम ने पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र में नए गौसदनों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसहारा पशुओं की पहचान तथा आवारा कुत्तों के टीकाकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी विभागों, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर परिषद के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इस संबंध में शीघ्र ही पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...