Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Khelo India Dialogue: पीएम से संवाद का मौका खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा, बोले दलजिंदर सिंह

August 27, 2026

Khelo India Dialogue: पीएम से संवाद का मौका खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा, बोले दलजिंदर सिंह

Khelo India Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम’ के दौरान देश भर के युवा एथलीटों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। एथलीटों के लिए यह विशेष अवसर होगा। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की है।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत टीम के कोच और पूर्व वर्ल्ड कप हॉकी खिलाड़ी दलजिंदर सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री मोदी और स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को उनके पूरे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं पूरे एसओबी (स्पेशल ओलंपिक्स भारत) संस्था को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने इन बच्चों के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए और कैंप लगाए। इसी वजह से हम एफआईएच विश्व कप में हिस्सा ले सके।”

उन्होंने कहा, “विश्व कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। वहां 16 टीमें थीं। सभी टीमों को 8-8 की संख्या में 2 पूल में बांटा गया था। हम पूल बी में थे। हमारी दुनिया में 11वीं रैंकिंग है।”

ये भी पढे़ं :– https://dainiksaveratimes.com/sports/india-tour-new-zealand-record-ticket-demand-26000-tickets/

दिलजिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात करने का मौका खिलाड़ियों के लिए खास है और इससे उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

इंडियन पैरा हॉकी टीम के सीनियर खिलाड़ी ईशान प्रताप सिंह ने कहा, “असल में प्रधानमंत्री जानते हैं कि हम सभी एक नैतिक जीवन जीना चाहते हैं। हम ईमानदारी से हॉकी खेलते हुए सफलता हासिल करना चाहते हैं।”

कोच राजेश्वरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। खिलाड़ियों के जरूरत की सभी चीजें सरकार उपलब्ध करा रही है। पैरा एथलीटों को भी काफी सहायता मिल रही है। हम लोग पैरा विश्व कप खेलने गए। इसमें सरकार का अहम योगदान रहा।”

पीएम मोदी देश भर में होने वाले कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत युवा एथलीटों और युवा नेताओं को संबोधित करेंगे। नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।

बड़े पैमाने पर होने वाला यह युवा सहभागिता कार्यक्रम उभरते हुए एथलीटों, विद्यार्थियों, नीति निर्माताओं और जाने-माने खिलाड़ियों को एक साथ लाएगा, जिससे युवा प्रतिभागियों के लिए भारत के स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने और देश के युवाओं के लिए मौके बढ़ाने के लिए आइडिया साझा करने का एक प्लेटफॉर्म तैयार होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें