
पंजाबः जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर बेखौफ होकर दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे शहरवासियों में चिंता का माहौल है। ताजा मामला डीएवी फ्लाईओवर के पास से सामने आया है, जहां हांडा प्रॉपर्टी दफ्तर के बाहर खड़ी एक बाइक को चोर मास्टर चाबी की मदद से चोरी कर फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी बाइक नंबर PB 08 EL 7725 दफ्तर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आया तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नीली टी-शर्ट पहना एक युवक पहले दफ्तर के आसपास घूमता है। मौका मिलते ही वह बाइक के पास पहुंचता है और मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोल देता है। आरोपी महज करीब 10 सेकेंड में बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है। CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए और शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
📍 Location: जालंधर Dav कॉलेज (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...