
Discussion on issues concerning Scheduled Castes : मोगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास के मोगा दौरे के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लोगों की समस्याओं, संवैधानिक अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. पार्थ बिस्वास 27 और 28 अगस्त 2026 को पंजाब के आधिकारिक दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत अनुसूचित जातियों के संवैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने डॉ. पार्थ बिस्वास के साथ पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को पेश आ रही समस्याओं, उनके संवैधानिक अधिकारों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषय आयोग के सदस्य के समक्ष रखे।
डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्य का पंजाब दौरा अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों की जमीनी स्थिति को समझने और संबंधित पक्षों से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...