Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेक्चरर नेहा हत्या केस: पति-सास 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

August 28, 2026

लेक्चरर नेहा हत्या केस: पति-सास 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Lecturer Neha Murder Case: Taken into remand : जालंधर। लेक्चरर नेहा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को 1 सितंबर तक 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा था। वहीं, परिवार ने नेहा को प्रताड़ित करने और कथित तौर पर हार्पिक पिलाने का आरोप लगाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

कोर्ट में यह भी बताया गया कि नेहा को कथित तौर पर हार्पिक पिलाया गया। वकील के मुताबिक नेहा 19 तारीख से अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी नेहा के परिजनों को अगले दिन रिश्तेदारों के माध्यम से मिली। नेहा के भाई अमरिश अमन ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलने से समाज में मिसाल कायम होगी। परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मदद से 6 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।

मामले में सतपाल कौर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। परिवार ने आरोप लगाया कि उमंग बस्सी के साथ उसके संबंधों के सबूत मिले हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने फरार आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया था। परिवार का कहना है कि दोषियों को सजा मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें