Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना नगर निगम के F&CC चुनाव की प्रक्रिया शुरू, हाई अलर्ट पर पुलिस

August 29, 2026

लुधियाना नगर निगम के F&CC चुनाव की प्रक्रिया शुरू, हाई अलर्ट पर पुलिस

लुधियाना: लुधियाना नगर निगम की F&CC कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर नगर निगम हाउस में हंगामे की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और केवल अधिकृत लोगों को ही नगर निगम बिल्डिंग में जाने दिया जा रहा है।

विपक्षी पार्षद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि MLA F&CC कमेटी के चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकते और न ही उन्हें वोट देने का अधिकार है।

विपक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव के दौरान MLAs द्वारा वोटिंग की गई तो वे इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना है।

नगर निगम प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अब सभी की निगाहें F&CC कमेटी के चुनाव और उसके दौरान होने वाली कार्रवाई पर हैं।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें