Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्यास स्कूल को मिले 6 नए कक्ष, 74.80 लाख से तैयार हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर

August 29, 2026

ब्यास स्कूल को मिले 6 नए कक्ष, 74.80 लाख से तैयार हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर

Beas School Gets 6 New Classrooms : अमृतसर। पंजाब सरकार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मुहिम के तहत पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यास में नवनिर्मित 6 कक्षाओं और वॉशरूम ब्लॉक का उद्घाटन किया गया।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधायक दलबीर सिंह टोंग की मौजूदगी में इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। पीआईडीबी योजना के तहत 74.80 लाख रुपये की लागत से तैयार यह निर्माण कार्य निर्धारित छह महीने की समयसीमा में पूरा किया गया है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पीआईडीबी योजना के तहत प्राप्त फंडों से स्कूल में 74.80 लाख रुपये की लागत से 6 नए कक्षाओं तथा वॉशरूम ब्लॉक का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार की ओर से निर्धारित 6 महीने की समय सीमा के भीतर पूरा किया गया है।

स.हरभजन सिंह ईटीओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक एवं सुविधाजनक बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए कक्षाओं एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर विधायक स. दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा और उनकी पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाई जा रही शिक्षा क्रांति के माध्यम से पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। इस अवसर पर डी.पी.आई. पंजाब सचिव सिंह बल्ल तथा स्कूल के प्रिंसिपल स. राजीव कपूर, पी.ई.एस. सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें