
Aman Bagga lost the FNCC election : लुधियाना। नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (FNCC) के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगर निगम की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है। चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक अहम राजनीतिक मुकाबला देखने को मिला।
इस मुकाबले में कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने विधायक कोमदल बग्गा के बेटे अमन बग्गा को शिकस्त देकर अपनी जगह पक्की कर ली। चुनाव परिणाम को लेकर नगर निगम के भीतर राजनीतिक समीकरणों और पार्षदों की सक्रियता पर भी चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव के नतीजे आने के बाद नगर निगम की राजनीति में चर्चा तेज़ हो गई है। सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि कांग्रेस और BJP ने अंदरूनी गठबंधन करके कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्टी को जिताया है।
सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि वोटिंग के दौरान कांग्रेस और BJP के बीच एक राजनीतिक समझौता हुआ था, जिसका सीधा फ़ायदा गौरव भट्टी को मिला। हालाँकि, इस मामले पर न तो कांग्रेस और न ही BJP ने अपना पक्ष रखा है।
FNCC कमेटी के चुनाव को लेकर नगर निगम में राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ था। अब अमन बग्गा की हार और गौरव भट्टी की जीत के बाद, नगर निगम की राजनीति में एक नई चर्चा शुरू हो गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...