Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ के तहत गौतम नगर में सफाई अभियान

September 1, 2026

‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ के तहत गौतम नगर में सफाई अभियान

clean-punjab-proud-punjab-cleanliness-campaign : जालंधर। पंजाब सरकार के ‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब मिशन’ के तहत जालंधर में सफाई अभियान को तेज किया जा रहा है। बस्ती बाबा खेल के गौतम नगर में आयोजित विशेष अभियान में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, वार्ड नंबर 60 के पार्षद गुरदीप सिंह घुमन और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सफाई की।

इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कचरा खुले में न फेंकने की अपील की गई। ये तस्वीरें जालंधर के बस्ती बाबा खेल इलाके के गौतम नगर की हैं, जहां आज पंजाब सरकार के ‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब मिशन’ के तहत सफाई अभियान शुरू किया गया। कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत के साथ-साथ वार्ड नंबर 60 के पार्षद गुरदीप सिंह घुमन और इलाके के बड़ी संख्या में लोगों ने इस सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान, इलाके की सफाई करने के साथ-साथ लोगों को यह भी जागरूक किया गया कि सफाई सिर्फ सरकार या प्रशासन की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। लोगों को अपने घरों के साथ-साथ आस-पास के इलाकों को भी साफ रखना चाहिए और इधर-उधर कचरा नहीं फेंकना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें