
लुधियाना: भारत की समृद्ध रसोई विरासत को बचाने और पारंपरिक डिशेज को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के मकसद से हो रहे नेशनल कुकरी कॉम्पिटिशन ‘कहीं गुम न हो जाएं- सीजन 9’ का पंजाब स्टेट लेवल फिनाले लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में हुआ। कॉम्पिटिशन में पूरे पंजाब से 35 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया।
फिनाले में जैनब ने पंजाब का टाइटल जीता, जबकि पूजा नागपाल फर्स्ट और पोन्नम मक्कड़ सेकंड रनर-अप रहीं। पंजाब के टॉप दो विनर अब NCR में होने वाले ग्रैंड फिनाले में स्टेट को रिप्रेजेंट करेंगे।
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कुकरी कॉम्पिटिशन नहीं है, बल्कि भारत की विरासत, खाने-पीने की परंपराओं को बचाने की एक कोशिश है। कॉम्पिटिशन में सरसों का साग, मक्के और गेहूं की रोटी, एलोवेरा की सब्जियां, रागी लस्सी, हलवा और पंजीरी समेत कई पारंपरिक डिशेज बनाई गईं।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि पुराने जमाने के पकवान हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और उन्हें बचाकर रखना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से ऐसी कोशिशों में शामिल होने और पारंपरिक खाने को बढ़ावा देने की अपील की।
📍 Location: Ludhiana
मेष: दिन शुभ रहेगा...