Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चमकौर साहिब के पास नहर में आई बड़ी दरार, गांवों की ओर बहने लगा पानी, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

September 2, 2026

चमकौर साहिब के पास नहर में आई बड़ी दरार, गांवों की ओर बहने लगा पानी, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

जालंधर: चमकौर साहिब के गांव जटाना के पास नहर में अचानक बड़ी दरार आने से पानी गांवों की ओर बहने लगा। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण सुबह सूरज निकलने से पहले करीब 6 बजे मौके पर एकत्रित हुए और राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने रेत की बोरियां भरकर दरार को बंद करने और पानी का बहाव रोकने के लिए बांध बनाने का काम शुरू किया।

हादसे में दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

नहर में दरार के कारण पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक करीब 20 वर्षीय युवक का पैर टूट गया, जिसे चमकौर साहिब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मोहाली/चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया है।

प्रशासन को मौके पर बुलाकर राहत कार्य तेज कराया

हलकॉ इंचार्ज जसवीर सिंह गढ़ी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर रूपनगर, एसडीएम चमकौर साहिब, डीएसपी, एक्सईएन और जेई ड्रेनेज समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया। प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से नहर की दरार को बंद करने और गांवों की ओर जा रहे पानी को रोकने का प्रयास किया गया।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नहर में दरार और संभावित खतरे की जानकारी पहले भी एसडीएम के ध्यान में लाई गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों की शिकायत पर जसवीर सिंह गढ़ी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

घायल युवक का सरकारी खर्च पर होगा इलाज

जसवीर सिंह गढ़ी ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासन को घायल युवक का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर रेड क्रॉस फंड से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें