
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और हरियाणा-पंजाब में आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की। उन्होंने अमर शहीद बीबी शरण कौर के नाम से ऐतिहासिक द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साध-संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब की इस पवित्र धरती पर गुरु चरणों में शीश नवाने का अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।
चमकौर साहिब की धरती त्याग, शहादत, सम्मान, सेवा, साहस और अदम्य आत्मबल की जीवंत पाठशाला है। यह पवित्र स्थान दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी के महान बलिदान की स्मृति से जुड़ा हुआ है। सन् 1704 में साहिबजादों के बलिदान के बाद दिसंबर की उस सर्द रात्रि में बीबी शरण कौर ने जिस साहस व सेवाभाव से साहिबजादों का अंतिम संस्कार किया वह उस महान वीरांगना के अदम्य सेवाभावना की मिसाल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...