Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 6, 2026

दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi building collapses: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी।

दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दोपहर 1:30 बजे मिली। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, आईजीएमसी और टांडा में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

 

इसके बाद, एक एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फंसे हुए लोगों की संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने इसी तरह की एक घटना में करोलबाग इलाके में एक दोमंजिला इमारत को गिराए जाने के दौरान उसके ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- सरकारी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्यः विक्रमादित्य सिंह

शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत को मालिकों द्वारा नियुक्त एक निजी ठेकेदार द्वारा गिराया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित एजेंसी से इमारत गिराने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इमारत गिराने के काम के दौरान अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना की सूचना सुबह करीब 11:15 बजे करोलबाग पुलिस स्टेशन को इलाके के रेगरपुरा स्थित प्यारे लाल रोड से मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि घटना में चार मजदूर घायल हो गए थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें