Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDM के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026

संजौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDM के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संजौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से करीब 24 ग्राम चिट्टा और लगभग 7 ग्राम एमडीएम बरामद किया है। इस मामले में पुलिस थाना संजौली में FIR नंबर 65/2026, दिनांक 4 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर की शाम संजौली थाने की टीम लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप गश्त पर मौजूद थी। टीम नशीले पदार्थों से संबंधित सूचनाएं भी एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बतीश कॉलोनी के पास चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों को बेचने की नीयत से घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बतीश कॉलोनी में दबिश दी। संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग 7 ग्राम एमडीएम बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी सेक्टर 41-डी, बढ़ेड़ी, चंडीगढ़ और 23 वर्षीय साहिल पुत्र संतोष कुमार, निवासी गांव देवग, डाकघर देवला, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इनके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क या अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता तो नहीं है। पुलिस खरीद, आपूर्ति और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें