Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

होर्मुज पर ईरान का नया फरमान! समुद्री सीमा में घुसे जहाज तो भुगतना होगा खामियाजा

September 7, 2026

होर्मुज पर ईरान का नया फरमान! समुद्री सीमा में घुसे जहाज तो भुगतना होगा खामियाजा

Strait of Hormuz consequences: ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा है कि उनका देश आने वाले दिनों में होर्मुज स्‍ट्रेट के बाहर एक प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस क्षेत्र से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को तेहरान की प्रतिबंध सूची में डाल दिया जाएगा।

सरकारी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में, रेजाई ने कहा कि यह क्षेत्र उस रेखा से शुरू होगा जहां अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी शुरू होती है और इसका दायरा होर्मुज स्‍ट्रेट तक होगा। इसके अलावा, यह स्‍ट्रेट के दूसरे छोर की ओर फारस की खाड़ी के अंदर तक भी होगा।

लगाए जाएंगे कड़े प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि जो जहाज ईरान के साथ समन्वय किए बिना इस क्षेत्र में प्रवेश करेंगे, उन पर ऐसे प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं जिनका असर उनके बीमा कवरेज और भविष्य में इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR को राहत

 

रेजाई ने इस कदम को युद्ध और कूटनीति को लेकर ईरान की व्यापक रणनीति में बदलाव का हिस्सा बताया। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य अमेरिका पर दबाव बढ़ाना है।

नेविगेशन सिस्टम बंद करके निकलते हैं जहाज
ईरानी अधिकारी ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह बंद है। उन्होंने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना कि जहाज और तेल टैंकर अभी भी इस रास्ते से गुजर रहे हैं ‘झूठ’ है। हालांकि उन्होंने माना कि कुछ जहाज ओमान के पास वाले रास्ते से जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश करते हैं और पकड़े जाने से बचने के लिए अपने नेविगेशन सिस्टम भी बंद कर देते हैं। लेकिन रेजाई ने दावा किया कि ऐसे अधिकांश जहाजों को ‘जवाब का सामना करना पड़ता है।’

एंटी-डिस्ट्रॉयर मिसाइल का परीक्षण
इसके बावजूद उन्होंने कहा कि फिलहाल ईरान उन्हें डुबोना नहीं चाहता, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। रेजाई ने दावा किया कि 48 घंटे पहले ईरान ने पहली बार स्वदेशी रूप से विकसित एक एंटी-डिस्ट्रॉयर मिसाइल का परीक्षण अमेरिकी विमानवाहक पोत के ऊपर किया था। उन्होंने इसे इस बात की चेतावनी बताया कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी कमजोर है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 7 Sept 2026: आज किस राशि पर होगी खुशियों की बारिश और किसे मिलेगा तनाव? पढ़ें दैनिक राशिफल

कब तक बंद रहेगा होर्मुज
उन्होंने कहा, “इस विशेष मिसाइल ने अमेरिकियों के लिए मुश्किल स्थिति पैदा कर दी और वे पीछे हट गए।” रेजाई ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका जून में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हुए शांति समझौता ज्ञापन के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ईरान और ओमान की ओर से तय किया गया एक नया अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग घोषित किया जाएगा, जिसके जरिए जहाज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे। रेजाई ने जोर दिया कि इस मार्ग का प्रबंधन ईरान के नियंत्रण में होगा।

इजरायली हमलों के बाद लगा प्रतिबंध
28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद तेहरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिए थे। वहीं अमेरिकी बलों ने भी ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले जहाजों को निशाना बनाते हुए समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें