Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga Crime: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी समेत 3 युवक गिरफ्तार

September 7, 2026

Moga Crime: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी समेत 3 युवक गिरफ्तार

मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को कुल 48 ग्राम हेरोइन और 8200 रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और स्रोतों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना सिटी साउथ पुलिस की कार्रवाई में 30 ग्राम हेरोइन समेत एक युवक को गिरफ्तार किया गया। सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम साधांवाली बस्ती मोगा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हनी सिंह उर्फ टिकरी पुत्र राजवीर सिंह, निवासी साधांवाली बस्ती, मोगा के रूप में हुई है।

इसी तरह थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। सहायक थानेदार जसवंत सिंह के अनुसार पुलिस टीम रामा-बिलासपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी में उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी माछीके के रूप में हुई है।

वहीं, थाना समालसर पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम हेरोइन और 8200 रुपये ड्रग मनी समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसनप्रीत सिंह उर्फ जसन पुत्र जगतार सिंह निवासी ठट्टी भाई, जिला मोगा के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों मामलों में बरामद नशीले पदार्थ और ड्रग मनी को कब्जे में लेकर संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नशे की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें