Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशिया में भीषण अग्निकांड से मचा हाहाकार, 6 बच्चों समेत 11 की मौत, 40 इमारतें जलकर खाक

September 7, 2026

इंडोनेशिया में भीषण अग्निकांड से मचा हाहाकार, 6 बच्चों समेत 11 की मौत, 40 इमारतें जलकर खाक

Indonesia fire: इंडोनेशिया के सेंट्रल पापुआ प्रांत के पानियाई स्थित एक बाजार में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे। ये आग तेजी से आस-पास की दुकानों और घरों में फैल गई। पुलिस ने बताया कि फायर फाइटर्स की ओर से फायर ट्रक और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के बावजूद आग तीन घंटे तक धधकती रही।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, स्थानीय पुलिस प्रवक्ता हेनरी जे. मानुरुंग ने बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल की जांच के दौरान पीड़ित मिले, जो सभी बुरी तरह जल गए थे। मरने वालों में पांच वयस्क थे, जबकि बाकी छह बच्चे थे जिनकी उम्र दो से नौ साल के बीच थी। अधिकारी आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस आग की चपेट में इलाके के कुल 40 इमारतें आ गई थीं।

ये भी पढ़ें- त्योहारी सीजन से पहले कार खरीदना महंगा, Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम; जानें कितनी बढ़ी कीमत

 

तेजी से फैली आग
बाजार और आस-पास की इमारतों के बहुत पास-पास बने होने के कारण फायर फाइटर्स के लिए आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। हेनरी ने कहा, “आग की तेजी और घरों व स्टॉल्स के एक-दूसरे से बहुत सटे होने की वजह से आग बुझाने में काफी समय लगा।”

पुलिस आग लगने की वजहों को तलाशने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के जरिए परिस्थितियों का पता लगा रही है जिसके कारण आधी रात के बाद इतना भयानक हादसा पेश आया।

ये भी पढ़ें- हिमालयी स्वादों से जापान तक: एक अंतर-सांस्कृतिक पाक अनुभव

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इंडोनेशिया पहले भी ऐसे हादसों का गवाह बना है। दिसंबर 2025 में ऐसी ही आग सेंट्रल जकार्ता के सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में लगी थी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद बताया था कि ग्राउंड फ्लोर पर ड्रोन बैटरी फटने से आग लगी थी।

2023 में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा पूर्वी इंडोनेशिया में निकेल-प्रोसेसिंग प्लांट में हुआ था, जोरदार धमाके के साथ आग लगी आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें