Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती’, सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का BJP पर हमला

September 7, 2026

‘छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती’, सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का BJP पर हमला

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न देखने को मिलता है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न – हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।” उन्होंने सत्य निकेतन हादसे को अकेली त्रासदी नहीं बताया।


राहुल ने कहा कि पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी ही त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “और, जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको ‘दिमागी नक्सल, नाराज फूफा’ जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं। मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो।”

उन्होंने आगे लिखा, “12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है? लाचारी है नीयत की – क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती। कोई जवाबदेही नहीं है।” बता दें कि सत्य निकेतन में कोचिंग हब में एक इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 5 छात्र शामिल थे। इस घटना के बाद एमसीडी ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन विपक्ष इसे सिर्फ दिखावा बता रहा है और बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें