Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में नशा मुक्ति यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने इंचार्जों के साथ बनाई रणनीति

September 8, 2026

अमृतसर में नशा मुक्ति यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने इंचार्जों के साथ बनाई रणनीति

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली ‘नशा मुक्ति यात्रा’ के गुरुनगरी में आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष सलिल कपूर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

इस बैठक में प्रदेश संयोजक रविकरन सिंह काहलों, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष व अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर, सह-प्रभारी अनिल वासुदेवा, उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, केन्द्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला, दक्षिणी विधानसभा इंचार्ज हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित, जिला महासचिव मनीष शर्मा, पूर्वी विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मोहित महाजन, संजय शर्मा, संजीव खन्ना, गौतम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रा के रूट प्लान को अंतिम रूप देना और पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना था।

सलिल कपूर ने बैठक के दौरान कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। यात्रा के दौरान अमृतसर शहर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांचों विधानसभा इंचार्जों के साथ मिलकर यात्रा के प्रवेश द्वार से लेकर शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों और रिहायशी इलाकों का विस्तृत रूट मैप तैयार किया जाएगा। यात्रा के मार्ग में आने वाले मुख्य स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं, शपथ ग्रहण और पर्चा वितरण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नशा मुक्ति के इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं, युवा मंडलों और स्थानीय निवासियों को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा।

सलिल कपूर ने सभी पांचों विधानसभा इंचार्जों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर यात्रा के स्वागत और जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा को समय रहते पूरा करें। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे इस यात्रा के माध्यम से अमृतसर को नशा मुक्त बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें