Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाक सीमा पर SSP मनप्रीत सिंह ने BSF अधिकारियों के साथ की सुरक्षा समीक्षा

September 8, 2026

भारत-पाक सीमा पर SSP मनप्रीत सिंह ने BSF अधिकारियों के साथ की सुरक्षा समीक्षा

पठानकोट : पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पठानकोट के एसएसपी मनप्रीत सिंह ने डीएसपी सुखजिंदर थापर के साथ भारत-पाक सीमा के नजदीक स्थित बीएसएफ बीओपी कमलजीत का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस तथा बीएसएफ के बीच प्रभावी तालमेल के साथ कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी मनप्रीत सिंह और डीएसपी सुखजिंदर थापर ने सीमा क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जवानों की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। पठानकोट जिला भौगोलिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, क्योंकि यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमाएं भी जुड़ती हैं।

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय पर साझा करने और संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए पुलिस और बीएसएफ के बीच लगातार तालमेल बनाए रखा जा रहा है। सीमा क्षेत्र में निगरानी को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा सुरक्षा संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी मनप्रीत सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों का आपसी सहयोग जरूरी है। पुलिस और बीएसएफ के बीच बेहतर कोआॅर्डिनेशन से किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें