Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेक्सटाइल मार्केट में आग का तांडव, कई दुकाने जलकर राख, मौके पर पहुंचे 150 दमकलकर्मी

September 9, 2026

टेक्सटाइल मार्केट में आग का तांडव, कई दुकाने जलकर राख, मौके पर पहुंचे 150 दमकलकर्मी

Surat Textile Market Fire: गुजरात के सूरत में बुधवार देर रात एक टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान चलाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूरत के सरोली इलाके में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में यह घटना हुई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

इमारत की चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 25 से अधिक गाड़ियां, टर्नटेबल हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और लगभग 150 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ऊंचाई अधिक होने पर आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Today weather 9 Sept 2026: कई राज्यों में आज बारिश और तेज हवाओं का दौर, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

 

चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी थी आग
सूरत नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने बताया कि सरोली में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट है। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को रात करीब 12.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। तीन गेटों से गाड़ियां भेजी गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने जानकारी दी कि चौथी और पांचवीं मंजिलें आग की लपटों में घिरी हुई थीं और घने धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

ताले तोड़कर बुझाई गई आग
बसंत पारिख ने बताया कि इसके बाद ब्रिगेड कॉल घोषित की गई। साथ ही, दूसरे इलाकों से और फायर टेंडर बुलाए गए। 20 से 22 फायर गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और टर्नटेबल लैडर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर हो रहा है। दुकानों के शटर बंद थे, इसलिए उनके ताले तोड़कर और शटर काटकर आग बुझाने का काम किया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह टेक्सटाइल मार्केट है, जहां सिंथेटिक सामग्री है और यह आग में पेट्रोल की तरह काम करती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 9 Sept 2026: मेष और सिंह राशि वालों के लिए लाभ का योग, इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत

 

पेट्रोकेमिकल आधारित टेक्सटाइल का हब है मार्किट
वहीं, फोस्टा सूरत के चेयरमैन कैलाश हकीम और व्यापारी प्रमोद जैन ने बताया कि यह पूरा मार्केट पॉलिस्टर और पेट्रोकेमिकल आधारित टेक्सटाइल का हब है। पॉलिस्टर कपड़ा पेट्रोल की तरह तेजी से आग पकड़ता है और इसमें से भारी मात्रा में धुआं निकलता है। दुकानों में पार्सल और कपड़ों का भारी स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैली।

11 बजे बंद कर दी जाती है पावर सप्लाई
व्यापारियों के अनुसार, छठी मंजिल की लगभग 17 से 18 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से रात 11 बजे ही मार्केट की मुख्य एमसीबी (पावर सप्लाई) बंद कर दी जाती है, इसलिए आग के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह से कूलिंग ऑपरेशन पूरा होने में अभी 3 से 4 घंटे का समय और लग सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें