Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोहगढ़ में तलवार लेकर घर में घुसकर 62 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 9, 2026

लोहगढ़ में तलवार लेकर घर में घुसकर 62 वर्षीय व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

धर्मकोट। थाना धर्मकोट पुलिस ने लोहगढ़ गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर तलवार लेकर पहुंचकर धमकाने, गाली-गलौज करने तथा घर में दाखिल होकर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि हवलदार कुलजीत सिंह ने की है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में लोहारगढ़ निवासी 62 वर्षीय कुलविंदर सिंह पुत्र अजीब सिंह ने बताया कि 7 सितंबर को शाम करीब 4 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान बलविंदर सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी लोहगढ़ कथित तौर पर उसके घर के बाहर आ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी के हाथ में तलवार थी और वह ललकारे मारते हुए उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

कुलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बलविंदर सिंह उसे धमकाते हुए कह रहा था कि वह उसे आज नहीं छोड़ेगा। इस दौरान आरोपी कथित तौर पर काफी देर तक घर के बाहर खड़ा होकर धमकाता रहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने अपने घर का गेट खोला तो आरोपी कथित तौर पर जबरन घर के अंदर दाखिल हो गया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घर में दाखिल होने के बाद आरोपी ने उसके हाथ में पकड़ी तलवार से उस पर वार किया। तलवार का वार उसकी बाईं बाजू पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी और अपने साथ हुई घटना के बारे में बयान दर्ज करवाया।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हवलदार कुलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना से संबंधित तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

📍 Location: धर्मकोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें