
फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट में आवारा कुत्तों का खौफ उनका आतंक कम नही हो रहा और ये आवारा कुत्ते आए दिन किसी ना किसी को अपनी शिकार बना रहे है इसी तरह से आवारा कुत्तों ने छावनी की गली नंबर 2 के रहने वाले 2 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया । कुत्तें का हमला इतना जबरदस्त था की उन्होने बच्चे के मुंह और उसके हाथों पर हमला कर उसी बुरी तरह से फाड़ दिया जिसका बाद बच्चे की हालत खराब होती चली गई।
वही जैसे ही आवारा कुत्ते के हमले क खबर छावनी वासियों को पता लगी तो देखत ही दे्रखते लोंगो मे भारी रोष पैदा हो गया जिसके बाज फिरोजपुर शहर और छावनी की समुह समाजसेवी,धार्मिक संस्थाओं के साथ साथ एनजीओं , व्यापार मंडल और जिला बार के कई मैंबर एक मंच पर आ गए । बच्चे को काटे जाने से नाराज फिरोजपुर वासियों ने बड़ा एक्शन लेते हुए इसकी विरोध किया और डीसी दफ्तर के आगे विरोध प्रदर्शन कर आवारा कुत्तों पर नकेल डालने और उन्हें पकड़े की मांग को लेकर डिप्टी कमिश्नर श्रीमति दीपशिखा से मुलाकात की और अपनी परेशानी उनके आगे रखी।
कल कैंट इलाके में एक आवारा कुत्ते की घटना के बाद पूरे कैंट क्षेत्र में दहशत और दहशत का माहौल छा गया है घटना के बाद फिरोजपुर के सभी निवासी इकत्र हुए और उपायुक्त से मिलकर आवारा कुत्तों की समस्या पर अपना विरोध जताया। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मासूम बच्चे पर हमला करने वाले आवारा कुत्ते को तुरंत शिकंजा कसा जाए इसके साथ ही लोगों ने मांग की कि कैंट और शहर में घूमने वाले सभी आवारा कुत्तों को भी पकड़ा जाए और इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।
वही छावनी वासियों का कहना है की वह कैंट ट में रह रहे है और कैंट वासियों की सुरक्षा की जिम्मदारी छावनी बोर्ड की है इस लिए बोर्ड को चाहिए की वह छावनी की गलियों और बजारपो में धूम फिर रहे सैकड़ों आवारा कुत्तो पर पकडऩे के लिए तुरंत कदम उठाए नही तो कैंट बोर्ड के खिलाफ बी मोर्चा खोलने पर विचार किया जा सकता है।