Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

13 सितंबर को बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

September 10, 2026

13 सितंबर को बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मंडी: विद्युत उपमंडल सरकाघाट के सहायक अभियंता ई. निशांत शर्मा ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बरछवाड़ में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को विद्युत उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगी। इसके तहत 11 केवी फीडर मोही, गोपालपुर, टिहरा, धर्मपुर, न्यू रिस्सा, ओल्ड रिस्सा, मसेरन और सरकाघाट सहित इन फीडरों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता ने सभी डीजी सेट मालिकों, विशेषकर संचार टावरों एवं अन्य संस्थानों में डीजी सेट संचालित करने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि डीजी सेट से विद्युत आपूर्ति रिवर्स बैक-फीडिंग के माध्यम से विद्युत लाइनों में प्रवाहित न हो, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभाग के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विद्युत शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें