तरसिक्का में एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
September 10, 2026
Athletes Shine in Tarsikka : अमृतसर। पंजाब सरकार और खेल विभाग पंजाब द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं पहले चरण के तहत 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक तथा दूसरे चरण के तहत 14 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक करवाई जा रही हैं।
जिला खेल अधिकारी अमृतसर श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज 10 सितंबर को पहले चरण के तहत अंडर-21 वर्ग के विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। इन ब्लॉक स्तरीय खेलों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी (नेशनल स्टाइल एवं सर्कल स्टाइल), वॉलीबॉल (स्मैशिंग एवं शूटिंग) और खो-खो के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
ब्लॉक अजनाला
ब्लॉक अजनाला के खेल मुकाबले सरकारी कॉलेज अजनाला में करवाए गए।
वॉलीबॉल अंडर-21 लड़के: एस.जी.एच.पी. स्कूल अजनाला ने पहला तथा रमदास की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
फुटबॉल अंडर-21 लड़के: एस.ओ.ई. अजनाला ने पहला तथा शाहीन क्लब जगदेव खुर्द ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स अंडर-21 लड़कियां, 200 मीटर दौड़: गुरलीन कौर (नवज्योति स्कूल) ने पहला, सुखवीर कौर (सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने दूसरा तथा हरगुनप्रीत कौर (शहजादा अजीत सिंह) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ब्लॉक अटारी
ब्लॉक अटारी के खेल मुकाबले ओलंपियन शमशेर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटारी में करवाए गए।
वॉलीबॉल अंडर-21 लड़के: कउके गांव की टीम ने पहला तथा गांव चब्बे की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक वेरका
ब्लॉक वेरका के खेल मुकाबले मेरिटोरियस स्कूल में करवाए गए।
वॉलीबॉल अंडर-21 लड़के: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेरका ने पहला, मेरिटोरियस स्कूल ने दूसरा तथा झीता कलां ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फुटबॉल अंडर-21 लड़के: मेरिटोरियस स्कूल ने पहला तथा शहीद भगत सिंह यूथ क्लब मानांवाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-21 लड़के: मेरिटोरियस स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
लड़कियां: मेरिटोरियस स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-21 लड़के: मेरिटोरियस स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
लड़कियां: बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक तरसिक्का
ब्लॉक तरसिक्का के खेल मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरसिक्का में करवाए गए।
एथलेटिक्स अंडर-21 लड़कियां, 100 मीटर दौड़: मनप्रीत कौर (स.स.स. डहेरीवाल) ने पहला, कोमलप्रीत कौर (स.स.स. डहेरीवाल) ने दूसरा तथा जस्मीत कौर (आदर्श बुट्टर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-21 लड़के, 100 मीटर दौड़: अनमोलप्रीत सिंह (आदोवाली) ने पहला, गुरप्रीत सिंह (दशमेश नगर) ने दूसरा तथा प्रितपाल सिंह (सी.के.डी.) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक चौगावां
ब्लॉक चौगावां के खेल मुकाबले मेवां सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लोपोके में करवाए गए।
एथलेटिक्स अंडर-21 लड़के, 400 मीटर दौड़: हरिंदरपाल सिंह (सत्या भारती आदर्श स्कूल कोहाला) ने पहला, कमलनूर सिंह (सत्या भारती आदर्श स्कूल कोहाला) ने दूसरा तथा गोरा सिंह (गांव वेहरा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-21 लड़कियां, लॉन्ग जंप: मनजोत कौर (खियाला कलां, फॉर वूमेन अमृतसर) ने पहला तथा मनप्रीत कौर (खियाला कलां) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-21 लड़कियां, शॉट पुट: नवदीप कौर (स.स.स. स्कूल सारंगड़ा) ने पहला, हरसिमरनजीत कौर (बाबा जागो शहीद स्कूल कोहाली, अमृतसर) ने दूसरा तथा पवनदीप कौर (गांव खियाला कलां) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इन खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों द्वारा पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही हैं।