Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 11 Sept 2026: इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

September 11, 2026

Today weather 11 Sept 2026: इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Today weather 11 Sept 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 18 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान बादल घिरने के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

दिल्ली में हल्की बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। नजफगढ़, लोदी रोड, पालम और सफदरजंग समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 11 Sept 2026: सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा, धनलाभ के साथ-साथ सफलता भी

 

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बागपत, बुलंदशहर, चित्रकूट, गोरखपुर, बलिया, बाराबंकी, भदोही, हरदोई, कानपुर और झांसी में तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में भी बारिश का जोर
बिहार के कई जिलों में 11 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, खगरिया, मोतिहारी, नवादा, राजगीर, सासाराम और सीतामढ़ी के अलावा राजधानी पटना में भी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश पर मौसम विभाग की नजर
मध्य प्रदेश के भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। अलीराजपुर, आष्टा, बैकुंठपुर, बरेली, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गाडरवारा, गुना, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटंगी और खंडवा में बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 11 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

राजस्थान में तूफानी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में मौसम का असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, गंगापुर, जयपुर, झालावाड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, जोधपुर, कोटा, माउंट आबू, श्रीगंगानगर और उदयपुर में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें