Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने 9/11आतंकी हमले की बरसी पर बोले- भारत आतंकवाद से लड़ने के सभी प्रयासों के साथ खड़ा है

September 12, 2026

PM Modi ने 9/11आतंकी हमले की बरसी पर बोले- भारत आतंकवाद से लड़ने के सभी प्रयासों के साथ खड़ा है

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका में 11 सितंबर 2001 में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत लोगों की जान ली है तथा सीमा पार आतंकवाद का पीड़ित होने के नाते भारत कई दशकों से इसके खिलाफ लड़ाई में अग्रणी रहा है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवाद का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत का संकल्प और विरोध अडिग है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम इस खतरे से निपटने के सभी प्रयासों के साथ एकजुट हैं।’ उन्होंने कहा कि भयावह 9/11 हमलों के 25 साल बाद भी भारत पीड़ितों को याद करता है और उन्हें श्रद्धांजलि देता है, साथ ही उन परिवारों के साथ भी खड़ा है, जिनकी जिंदगी उस दिन हमेशा के लिए बदल गई। मोदी ने न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मैमोरियल एंड म्यूजियम की 2014 की यात्रा की तस्वीरें भी साझा की।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें