Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइकिल रैली से दिया स्वच्छ हवा और नशामुक्त सुंदरनगर का संदेश

September 12, 2026

साइकिल रैली से दिया स्वच्छ हवा और नशामुक्त सुंदरनगर का संदेश Message from Sundernagar through cycle rally : कुल्लू। स्वच्छ हवा और नशामुक्त सुंदरनगर का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को सुंदरनगर में साइकिल रैली आयोजित की गई। एसडीएम अमर नेगी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिवहन, प्रदूषण में कमी, स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी के नेतृत्व में आयोजित रैली में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड, सुंदरनगर से साइकिल रैली को क्रयांश के संस्थापक एवं हिमाचल डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी) डॉ.धर्मेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चतरोखड़ी चौक, सिनेमा चौक, भोजपुर बाजार और पुराना बस स्टैंड से होते हुए छुक-छुक मेल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली की विशेष बात यह रही कि एसडीएम अमर नेगी स्वयं साइकिल पर विद्यार्थियों के साथ सबसे आगे रहे और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों ने साइकिल चलाकर स्वच्छ परिवहन, प्रदूषण में कमी, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। एस डी एम अमर नेगी ने कहा कि यह आयोजन नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छ हवा, सुंदरनगर’ और ‘नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियान का हिस्सा रहा और उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से सुंदरनगर के विभिन्न स्कूल इस मुहिम से जुड़कर जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ सुंदरनगर बनाने के लिए प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छ हवा और नशा मुक्त सुंदरनगर बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें