Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Daleep XI ने जीता राज कृष्ण गौड़ क्रिकेट मेमोरियल कप

September 12, 2026

Daleep XI ने जीता राज कृष्ण गौड़ क्रिकेट मेमोरियल कप Daleep XI won the Cricket Cup : कुल्लू। राज कृष्ण गौड़ क्रिकेट मेमोरियल कप के रोमांचक फाइनल में Daleep XI ने DP Kings को 53 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Daleep XI ने 169 रन बनाए, जिसके जवाब में DP Kings की टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। टूर्नामेंट में DP Kings के 16 वर्षीय युवा खिलाड़ी क्षितिज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें Emerging Player of the Tournament के पुरस्कार से सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए Daleep XI ने DP Kings के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी DP Kings की पूरी टीम 116 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह Daleep XI ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, इस पूरे टूर्नामेंट में DP Kings के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही मात्र 16 वर्षीय युवा खिलाड़ी क्षितिज शर्मा का शानदार प्रदर्शन। क्षितिज शर्मा, पुत्र श्री नीरज शर्मा, को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Emerging Player of the Tournament के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्षितिज ने अपनी प्रतिभा और शानदार खेल के दम पर DP Kings को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कम उम्र में जिस आत्मविश्वास, प्रतिभा और जुझारूपन का उन्होंने प्रदर्शन किया, वह निश्चित रूप से आने वाले समय के लिए एक बड़ी उम्मीद जगाता है। इस विशेष उपलब्धि के लिए भुवनेश्वर गौड़ जी द्वारा क्षितिज शर्मा को सम्मानित किया गया। हम 16 वर्षीय क्षितिज शर्मा के उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं। उम्मीद है कि वह इसी तरह अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ते रहेंगे और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश का नाम क्रिकेट के क्षेत्र में रोशन करेंगे। क्षितिज शर्मा के लिए यह पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की शुरुआत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें